फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एक तरफ पानी की बर्बादी, दूसरी ओर किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
कई सोसाइटियों में जल आपूर्ति बाधित, आरडब्ल्यूए टैंकर मंगाने को मजबूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-37 सी स्थित बीपीटीपी पार्क सेरेन सोसाइटी के निवासी जल संकट से जूझ रहे हैं। सोसाइटी में पानी की कमी की पूर्ति टैंकरों के सहारे की जा रही है। दूसरी ओर सेक्टर-37 की ओर आने वाली पाइपलाइन का वॉल्व खराब होने के कारण काफी पानी बर्बाद हो रहा है। सोसाइटी में पिछले पांच दिन से बहुत कम पानी आ रहा है। बीपीटीपी पार्क सेरेन, पार्क स्पेशियो, टेरा और जेनरेशन में दो हजार से ज्यादा परिवार रहते हैं। पानी की पूर्ति के लिए आरडब्ल्यूए टैंकर मंगा रहे हैं।
विज्ञापन

बीपीटीपी पार्क सेरेन के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि सेक्टर-37 की सड़क पर एस्प्लेनेड मॉल के पास दो हफ्ते पहले पानी की मुख्यलाइन का वॉल्व टूट गया था। इस कारण सेक्टर-37 की सोसाइटियों बीपीटीपी समूह, तक्षशिला हाइट्स, एपेक्स आवर होम्स आदि में पानी की आपूर्ति बाधित हो रही थी। यह पहला मौका नहीं है। दो साल पहले भी पाइपलाइन का वॉल्व टूट गया था। बार-बार वॉल्व टूटने की घटना पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आने वाले दिनों मेंं इस सड़क पर मेट्रो लाइन बननी है और तब तोड़-फोड़ और ज्यादा होगी, ऐसे में अगर यह वॉल्व फिर टूटा तो परेशानी और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें