फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर कई कॉलोनियों में जलापूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में जलापूर्ति की व्यवस्था एक बार फिर गड़बड़ होती जा रही है। पुराने शहर की अधिकतर कॉलोनियों में सुबह के समय पानी न आने, कम समय तक पानी आने, गंदा पानी आदि की समस्या बनी हुई है। लोगों की शिकायत को नगर निगम, जीएमडीए और हुडा के अधिकारी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

ओम नगर, शक्ति नगर, लक्ष्मी गार्डन, बसई रोड इलाका, शिवाजी नगर आदि इलाकों में जलापूर्ति की समस्या बढ़ती ही जा रही है। यहां सुबह के समय दो घंटे की बजाए15 से 20 मिनट ही पानी आ रहा है। इस बीच पाइप लाइनों में प्रेशर भी कमजोर रहता है। इसके कारण कम पावर की मोटर वाले घरों में टंकियां नहीं भर पातीं। वहीं इन इलाकों में गंदा पानी आने की समस्या भी पिछले दो माह से बढ़ गई है। शक्ति नगर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि दो-दो घंटे सुबह-शाम पानी आने की व्यवस्था की गई थी, अब आधा घंटे से ज्यादा पानी नहीं आता। प्रेशर भी काफी कमजोर रहता है। ओमनगर निवासी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पीने के पानी की लगातार किल्लत बनी हुई है। नगर निगम के अधिकारी फोन तक नहीं उठाते, कई दिनों से गंदा पानी भी आ रहा है।
रेल विहार कॉलोनी में लोग बोरवेल पर निर्भर
सेक्टर-56 स्थित रेल विहार कॉलोनी में अब तक नहरी पानी का बंदोबस्त नहीं हो पाया है। यहां के लोग अब भी बोरवेल के पानी को पीने के लिए मजबूर हैं। यहां पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की है, लेकिन लोगों का कहना है कि दर्जनों बार शिकायत के बाद अभी तक आश्वासन ही मिले हैं। बोरवेल के पानी से न तो पर्याप्त आपूर्ति हो पा रही है और न ही यह पानी स्वास्थ्य के लिए ठीक है।
विज्ञापन

पर्याप्त जलापूर्ति की जा रही है, जहां भी समस्या आती है शिकायत के बाद वहां पाइपलाइनों को ठीक कर दिया जाता है। कई बार मेंटेनेंस के चलते आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है।
-टीएल शर्मा, मुख्य अभियंता, नगर निगम
पानी की समस्या के लिए कई बार हुडा के दफ्तर में शिकायत कर चुके हैं। आज तक यहां पानी की पाइपलाइन नहीं डाली गई हैं। यहां डेढ़ हजार से ज्यादा लोग रहते हैं।
विज्ञापन

डीडी शर्मा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, रेल विहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें