फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली समस्या से पानी की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। तेज हवा के साथ हुई बारिश का असर पानी की आपूर्ति पर भी पड़ा। सेक्टर 21, मोलाहेड़ा, डूंडाहेड़ा, सूर्याविहार, पालम विहार, धर्म कॉलोनी, लक्ष्मण विहार, सूरत नगर राजेंद्र पार्क, सेक्टर 18, उद्योग विहार आदि इलाकों के लोगों बृहस्पतिवार सुबह पानी नहीं मिला। सघन आबादी वाले इन इलाकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेक्टर 21 के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रकाश लांबा ने बताया कि बसई ट्रीटमेंट प्लांट में एक तार टूट जाने के कारण बुधवार शाम और बृहस्पतिवार सुबह पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। कुछ जगहों पर स्थानीय टैंक में जमा पानी की आपूर्ति की गई।
लक्ष्मण विहार में रहने वाली डॉली ने बताया कि उनके कमरों में बरसाती पानी जमा है और जलापूर्ति नहीं हुई। इन इलाकों में बच्चे स्कूल नहीं गए। कई लोग काम पर नहीं गए। लक्ष्मण विहार के पूर्व पार्षद मंगतराम बागड़ी ने बताया कि बारिश के बाद काफी पानी जमा हो गया था। ऐसा पहली बार हुआ था कि जब इतना इतना पानी भरा हो मगर सुबह तक सारा निकल गया। लक्ष्मण विहार निवासी बीएन लाल ने बताया कि रात में सारी गलियों में लबालब पानी था। सुबह जलापूर्ति तो हुई मगर पानी काफी गंदा आ रहा था। सेक्टर चार की निवासी कविता, योगिता कटारिया, प्रीति और सुमन ने बताया कि सेक्टर में जो पानी आ रहा है, वह बहुत गंदा है और उसमें बदबू भी है। ऐसे पानी से लोग बीमार पड़ सकते हैं। बारिश से पहले भी गंदा पानी आ रहा था मगर बारिश होने के बाद पानी में बदबू आ गई है और पानी और ज्यादा गंदा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बारिश-पानी का संकट



बारिश के बाद बिजली के साथ पानी का संकट भी खड़ा हो गया। कई इलाकों में बूस्टर मोटर के पास पानी जमा होने से लोगों ने मोटर नहीं चलाया। जगह-जगह पानी जमा होने और पेयजल की लाइन में जाने के कारण गंदे पानी की आपूर्ति भी हो रही है। सेक्टर 55 की आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनिता सिन्हा ने बताया कि मोटर के बूस्टर के पैनल के पास पानी जमा होने की वजह से मोटर नहीं चलाया। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें