फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-45 में पानी की समस्या से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-45 में पानी की आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी परेशानी की वजह बन गई है। उनका आरोप है कि इलाके में पानी की केवल एक टंकी 35 लाख लीटर की मौजूद है जो कि लोगों की खपत से काफी कम है। इसमें भी पानी की सप्लाई कभी-कभी रोक दी जाती है। जिस कारण उनको जरूरत पड़ने पर बाहर से टैंकर मंगाना पड़ता है।
विज्ञापन

सेक्टर-45 आरडब्ल्यूए के प्रधान अमीर सिंह यादव ने बताया कि सेक्टर में पानी की समस्या काफी समय से चल रही है। इलाके में केवल नगर-निगम द्वारा एक पानी का टैंक बनाया गया है। जो कि लोगों की जरूरत के हिसाब के काफी कम है। कई बार तो पानी की सप्लाई कई दिनों तक रोक दी जाती है। इस कारण सेक्टर के लोगों के सामने परेशानी आ गई है। हालांकि, नगर निगम की ओर से पिछले काफी समय से पानी की आपूर्ति सुचारू करने के लिए 28 लाख लीटर की क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। जो काम काफी वक्त से अधर में लटा हुआ है। जिसको लेकर वह निगम के अधिकारियों से लिखित शिकायत कर चुके है। लेकिन टंकी का निर्माण कार्य तेजी के साथ नहीं हो रहा है। इस कारण उनको बाहर से पानी के टैंकर मंगाकर पानी की आपूर्ति कर रहे है। जो कि गंदगी से भरा होता है। मजबूरन उनको पानी की किल्लत पर टैंकर का पानी इस्तेमाल करना पड़ता है।
काम से संबंधित समस्या के कारण टैंक के निर्माण कार्य धीमा हो गया था। ठेकेदार ने समय बढ़ाने की अपील की थी। दिसंबर माह तक पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो जाएगा। सेक्टर में पानी की किसी भी तरीके की कमी की बात उनके संज्ञान में नहीं है। फिर में समस्या का समाधान कराने के प्रयास किये जाएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विशाल गर्ग ,कार्यकारी अभियंता नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें