फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसिटी में आरडब्ल्यूए ने मेंटिनेंस विवाद में सामान से भरा ट्रक रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गोल्फ कोर्स रोड स्थित सनसिटी में मेंटेनेंस विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को सोसाइटी की आरडब्ल्यूए समिति में बकाया होने की बात कहते हुए व्यक्ति का सामान से भरा ट्रक रोक लिया गया। जबकि पीड़ित ने कई बार पदाधिकारियों से किसी भी तरह के बकाया न होने की बात कही और फिर भी उनके द्वारा ट्रक नहीं छोड़ा गया। इसके बाद पीड़ित ने सेक्टर-53 थाने में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

कुछ समय पहले सनसिटी आरब्ल्यूए सोसाइटी की तरफ से मेंटेनेंस लिए जाने का लोग विरोध कर रहे थे। इसके बाद सोसाइटी के कई लोगों द्वारा जिला रजिस्ट्रार से इसकी शिकायत की गई थी। इसके बाद फरवरी महीने में रजिस्ट्रार ने प्रधान और महासचिव को 14 दिनों के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस मामले में शिकायतकर्ता आएस उपाध्याय और वीएमके सिंह का आरोप था कि आरब्ल्यूए की तरफ से लोगों को सामूहिक रूप से एरिया के रखरखाव के लिए मेंटेनेंस के नाम पर बिल्डर फ्लोर के लिए लगभग 4.5 रुपये गज व प्लाट के लिए पांच रुपये प्रति गज के हिसाब से बिल भेज रहा है। जबकि आरडब्ल्यूए किसी भी तरीके से लोगों से सुविधा शुल्क नहीं ले सकता है। इसके बाद लोगों ने इसकी शिकायत जिला रजिस्ट्रार से की थी।
इसी कड़ी में शनिवार को नितीश श्रीवास्तव सोसाइटी में चार साल से किराए के मकान में रहे थे। जब वह बुधवार को मकान खाली करके सामान को लादकर ट्रक में ले जाने लगे। इस पर आरडब्ल्यूए समिति की ओर से उनका ट्रक को गेट के बाहर रोक लिया। इसके बाद उन्होंने पदाधिकारियों से किसी भी तरीके का सुविधा शुल्क नहीं देने की बात कही। जिस पर उन्होंने ट्रक को सोसाइटी के बाहर जाने नहीं दिया। इसके बाद मामले की शिकायत सेक्टर-53 थाने में दी गई थी। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर विवाद को सुलझा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें