फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलियर गांव में अब नहीं बहेगा गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरे गांव में नई सीवेज लाइन बिछाई जाएगी, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

नंबर गेम- पूरे गांव में नई सीवेज लाइन बिछाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर। नगर निगम मानेसर ने अलियर गांव में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी और जलभराव की समस्या के समाधान के लिए योजना शुरू की है। इस योजना के तहत पूरे गांव में नई सीवेज लाइन बिछाई जाएगी, जिससे गलियों और सड़कों पर बहते गंदे पानी से लोगों को राहत मिलेगी। इस परियोजना पर करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, गांव में पहले 250 एमएम की सीवेज लाइन डाली गई थी, लेकिन उस समय आबादी कम थी। वर्ष 2008 में मारुति कंपनी द्वारा यह लाइन डाली गई थी। अब औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार और आबादी बढ़ने के कारण यह लाइन पर्याप्त नहीं रह गई है। इसी वजह से अब इसे बदलकर 600 एमएम की नई सीवेज लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन


अलियर गांव, जो कि औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है, वहां लंबे समय से सीवेज के ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई थी। इसके कारण गलियों में गंदा पानी भर जाता था, जिससे न केवल लोगों को आवागमन में परेशानी होती थी बल्कि बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता था। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार निगम में शिकायत की थी। इस कार्य का शुभारंभ नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण यादव डिप्टी मेयर रीमा चौहान, वार्ड-7 के पार्षद कंवरपाल चौहान मौजूदगी में किया गया।
-


अलियर में लंबे समय से गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण लोगों की शिकायतें आ रही थी। ऐसे में अब क्षेत्र में 600 एमएम की पाइप लाइन डाले जाने से गंदे पानी की निकासी बेहतर तरीके से हो सकेगी और लोगों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी। -कंवरपाल चौहान, पार्षद वार्ड नंबर 7, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन



गांव में करीब 1.47 करोड़ रुपये की लागत से नई सीवेज लाइन डाली जाएगी, जिससे गंदे पानी की निकासी बेहतर होगी और जलभराव की समस्या खत्म होगी। पहले यहां 250 मिमी की लाइन डाली गई थी। इसे बदलकर 600 मिमी की बड़ी सीवेज लाइन बिछाई जा रही है। -सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम मानेसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें