फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वन भूमि पर कूड़ा केंद्र, वन विभाग देगा नोटिस

विज्ञापन
वन संरक्षित भूमि में बना हुआ है कूड़ा केंद्र। निवासी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोहना। सोहना के पुराना अलवर मार्ग पर नगरपरिषद ने वन संरक्षित भूमि में कूड़ा केंद्र स्थापित किया है। यह भूमि पंजाब भूमि संरक्षण अधिनियम-1900 (पीएलपीए) के तहत आती है। इस पर कचरा डालना गैरकानूनी है। वन विभाग जल्द ही नगरपरिषद को इसे खाली कराने का लिखित नोटिस जारी करेगा। यह करीब 40 एकड़ भूमि 50 वर्षों से वन विभाग के अधीन है।
विज्ञापन

इस कूड़ा केंद्र से गंभीर बीमारियां और विषैली गैसें फैल रही हैं। कई नागरिकों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने इस पर आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि यह केंद्र आबादी क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज और श्मशान के पास है। वन विभाग के रेंज अधिकारी खजान सिंह ने इसे गलत बताया। उन्होंने कहा कि पीएलपीए की धारा चार और पांच के तहत नोटिस दिए जाएंगे। पहले भी कई नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें