फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सेक्टर-75ए में बनेगा कचरा संग्रहण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) डिवीजन के तहत सेक्टर-75ए के जोन-1 में कचरा संग्रहण केंद्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए अनुमानित लागत 2.10 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में लगा हुआ है। ऐसे में नए कचरा संग्रहण केंद्र बनाने और पहले को बेहतर करने पर जोर है। इसी के तहत निगम सेक्टर 75ए में कचरा संग्रहण केंद्र बनाने जा रहा है। निगम ने इस कार्य को चार माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यहां पर कई सेक्टरों के कूड़े को एकत्र किया जाएगा। इसके बाद कूड़े को वाहनों से बंधवाड़ी भेजा जाएगा। निगम के कार्यकारी अभियंता सुंदर श्योरण ने बताया कि कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें