पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-56 थाने में प्राथमिकी दर्ज, पुलिस कर रही मामले की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-55 में पारिवारिक विवाद में मां-बेटी पर हमला करने, बदसलूकी करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने मारपीट मामले में रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर 12 अक्तूबर को सेक्टर-56 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-55 निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अक्तूबर को किसी बात को लेकर उनके पारिवारिक संबंधियों जिनमें उसके नाना, मामा व मामा की दो बेटियों ने उन्हें घेर लिया। पुरानी रंजिश व आपसी कहासुनी के चलते आरोपियों ने पीड़ित युवती व उसकी मां के साथ कहासुनी की। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की और धक्का-मुक्की के दौरान अभद्र व्यवहार करते हुए पीड़ित बेटी की लज्जा भंग की। जब पीड़िता व उसकी मां ने विरोध किया, तो आरोपियों ने गंभीर परिणाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी।
मारपीट में घायल मां-बेटी की चोटों के बारे बारे में डॉक्टर से राय ली जाएगी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - संदीप कुमार, पुलिस प्रवक्ता