वीडियो साझा करने वाले पशु प्रेमी समूह से जुड़े विदित शर्मा ने बताया कि कुत्ते की पॉटी हटाने वाले उपकरण से उसे कई बार मारा गया। पशु प्रेमियों के समूह में इस पर चर्चा हुई। जिनका कुत्ता है, उन्हें सूचित किया गया। अब कुत्ता सुरक्षित है। क्रूरता पूर्ण तरीके से कुत्ते को पीटने वाले को उसके मालिक ने नौकरी से निकाल दिया है। इस तरह की घटनाओं में सीसीटीवी फुटेज की सहायता काम आई।
गुरुग्राम के पशु प्रेमियों के समूह को जब यह वीडियो मिला तो उन्होंने इसका पता लगाया कि किसका कुत्ता है। कुत्ता मालिक यह देखकर अवाक रह गए कि उनके पालतू को घुमाने वाला सहायक इस तरह क्रूरता से पेश आ रहा है।