फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखनगर के गांव गुरुग्राम ब्लॉक में नहीं होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत ने फर्रुखनगर के नागरिकों से वादा किया है कि उनके यहां का कोई भी गांव गुरुग्राम ब्लॉक में शामिल नहीं होगा। ऐसा कोई भी प्रस्ताव नहीं है। इस बारे में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को बता भी दिया गया है। यह आश्वासन मंत्री ने फर्रुखनगर के नागरिकों के प्रतिनिधिमंडल को दिया। इस दौरान मंत्री से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से सरपंच सुशील चौहान, सोनू सैनी, सरपंच विकास यादव, बिट्टू यादव, धर्मबीर यादव, सरपंच रणबीर सिंह, प्रधान राकेश यादव मौहम्मदपुर, देशराज यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इससे पहले इन नागरिकों ने मंत्री से कहा कि ऐसा हुआ तो ग्रामीणों को गुरुग्राम, पटौदी, फर्रुखनगर के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे। पंचायत संबंधित कार्यो, चरित्र प्रमाण पत्र आदि के लिए गुरुग्राम ब्लॉक , रजिस्ट्रियों, इंतकाल, डोमोसाइल , जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस आदि के लिए फर्रुखनगर तहसील, थाना संबंधित शिकायतों के लिए फर्रुखनगर तथा उप मंडल स्तरीय कार्यों के लिए उन्हें पटौदी के चक्कर लगाने पड़ेंगे, जबकि फर्रुखनगर ब्लॉक उनके गांवों से मात्र 4 से 7 किलो मीटर की दूरी पर है जो ग्रामीणों के लिए ज्यादा सुगम व नजदीक पड़ता है । ब्लॉक के कार्य के लिए ग्रामीणों को 20 किलोमीटर लंबा सफर तय करना पडेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें