विधायक बिमला चौधरी ने किया उद्घाटन, सड़क का शिलान्यास भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी/फर्रुखनगर। विधायक बिमला चौधरी ने ढाणी कुंभावास गांव में एक नए खेल परिसर का उद्घाटन किया। उन्होंने जमालपुर ग्राम सचिवालय से पीडब्ल्यूडी रोड तक सड़क का शिलान्यास भी किया। यह सड़क 74 लाख रुपये की लागत से बनेगी। इन परियोजनाओं से पटौदी खंड के गांवों में खेल और बुनियादी ढांचे को बढ़ावा मिलेगा।
इस दौरान बिमला चौधरी ने कहा कि खेल परिसर प्रतिभा निखारने और शारीरिक-मानसिक रूप से मजबूत बनने का अवसर देगा। विधायक ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने और मेहनत से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। बिमला चौधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और कई का मौके पर ही समाधान किया।
अनुदान राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया
बिमला चौधरी ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों को भविष्य में भी विकास कार्यों के लिए अनुदान राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भोड़ाकलां मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र चौहान, जिला पार्षद अंजू रानी और भोड़ाकला मंडल महामंत्री सुरेन्द्र यादव उपस्थित थे। सरपंच अमित यादव, धर्मेन्द्र यादव, सतीश यादव और कुलदीप यादव भी कार्यक्रम में शामिल थे।