फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लिंटर की जगह ब्लॉक टाइल बिछाने पर ग्रामीणों ने रुकवाया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हाका से मानोता गांव तक बन रही सड़क के निर्माण को लेकर बडेड गांव में विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पिनगवां। मल्हाका से मानोता गांव तक बन रही सड़क के निर्माण को लेकर बडेड गांव में विवाद खड़ा हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर ब्लॉक टाइल बिछाने के फैसले का ग्रामीणों ने विरोध करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
ग्रामीणों का आरोप है कि पूरे मार्ग पर अन्य गांवों में सड़क पर लिंटर (कंक्रीट) डाला गया है, जबकि बडेड गांव में अलग मानक अपनाए जा रहे हैं। ग्रामीणों में मजीद, तौफीक, आरिफ, असगर, असलम, साहिद और हाकम समेत कई लोगों ने बताया कि ब्लॉक टाइल सड़क टिकाऊ नहीं होती और जल्दी खराब हो जाती है। उनका कहना है कि टाइलों के नीचे केवल मिट्टी डाली जा रही है, जबकि मजबूत सड़क के लिए रोड़ी और अन्य सामग्री का इस्तेमाल जरूरी होता है। इस कारण सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। गांव वासियों ने स्पष्ट मांग रखी है कि जिस तरह अन्य गांवों में लिंटर डाला गया है, उसी प्रकार बडेड गांव में भी पक्की कंक्रीट सड़क बनाई जाए। उनका कहना है कि भेदभावपूर्ण निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा और गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा। विवाद बढ़ने पर निर्माण कार्य को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, हालांकि किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत स्टेटमेंट व तय मानकों के अनुसार ही किया जा रहा है, गुणवत्ता में किसी प्रकार की अनदेखी नहीं की जा रही है। -बिलाल अहमद, कनिष्ठ अभियंता पीडब्ल्यूडी।



फोटो कैप्शन:- विरोध करते लोग और बडेड गांव में बन रहा रॉड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें