फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ग्रामीणों ने लगाया सड़क निर्माण में अनियमितताओं का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद नपा ने ठेकेदार को भेजा नोटिस, सात करोड़ की लागत से किया जा रहा निर्माण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखनगर। डाबोदा मोड़ से बस स्टैंड तक करीब सात करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही सड़क का निर्माण कार्य अब विवादों में घिरता नजर आ रहा है। सड़क निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े किए हैं। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य में तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा।
ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान पुरानी और जर्जर सड़क को पूरी तरह उखाड़कर नया बेस तैयार किया जाना चाहिए लेकिन मौके पर ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा। आरोप है कि ठेकेदार द्वारा पुरानी सड़क को तोड़े बिना ही उसके ऊपर नया मटेरियल डालकर काम आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह निर्माण कार्य जारी रहा तो करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी और कुछ ही महीनों में इसकी हालत खराब हो सकती है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी प्रदीप यादव (खेड़ा), गौरव, नितिन राव (फाजिलपुर), बसंत कुमार (मुशेदपुर), सतेन्द्र चौहान (डुम्मा), संदीप उर्फ शहंशाह (सिवाड़ी) और जितेंद्र (बॉक्सर),पवन सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में जल्दबाजी और खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

ठेकेदार को नोटिस भेजकर मांगा जवाब

मामला सामने आने के बाद नगरपालिका प्रशासन भी हरकत में आ गया है। नगरपालिका सचिव राजेश शर्मा और जेई प्रदीप यादव ने बताया कि जैसे ही शिकायत उनके संज्ञान में आई, संबंधित ठेकेदार किसान कंस्ट्रक्शन कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य तय मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया तो ठेकेदार का भुगतान रोका जा सकता है और आवश्यक होने पर दोबारा निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। फाजिलपुर मोड़ से डाबोदा मोड़ तक सड़क की रिकॉर्ड के अनुसार चौड़ाई लगभग 66 फुट दर्ज है। जरूरत पड़ने पर दोबारा पैमाइश भी करवाई जा सकती है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें