फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशल के घर के पास छाया सन्नाटा, पड़ोसी भी बोलने से कतरा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। फरीदाबाद में हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता विकास चौधरी हत्याकांड में पुलिस के गैंगस्टर कौशल के गांव नाहरपुर रूपा स्थित उसके घर पर छापेमारी के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने कौशल की पत्नी रोशनी और नौकर नरेश उर्फ चांद की गिरफ्तारी के बाद पड़ोसी तक बोलने को तैयार नहीं हैं। पड़ोसी सिर्फ इतना कह रहे हैं कि उन्हें पता ही नहीं चला कि पुलिस कब आई।
विज्ञापन

दरअसल, शुक्रवार देररात नाहरपुर रूपा गांव में कौशल के घर पर छापेमारी हुई थी। इसके बाद शनिवार को पूरे गांव में दबी जुबान में आपस में लोग बातें करते रहे। इस संबंध में कौशल के घर के आसपास के लोगों से बातचीत की गई तो किसी ने पुलिस की कार्रवाई को लेकर जवाब नहीं दिया। लोगों ने बस इतना कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है और घर के अंदर चले गए।
कौशल के बेटे के बारे में ताऊ ने नहीं दिया जवाब
इस संबंध में कौशल के ताऊ नवल किशोर ने बताया कि वह कौशल के घर पास ही रहते है। वैसे तो उसका घर हरवक्त अंदर से बंद ही रहता है। घर में उसकी पत्नी रोशनी करीब डेढ़ साल का बेटा व दमदमा निवासी नौकर नरेश उर्फ चांद ही रहता है जो रात को अपने घर चला जाता है। उन्होंने बताया कि आज सुबह उनकी पत्नी ने बताया कि रोशनी को पुलिसवाले अपने साथ ले गए। दोपहर को टीवी में देखने पर जानकारी मिली कि फरीदाबाद वाले नेता की हत्या मामले में उसको गिरफ्तार किया गया है। उनसे जब पूछा गया कि कौशल का बेटा कहां है? तो वे जवाब नहीं दे सकें।
विज्ञापन

घर के बाहर लग रहे हैं सीसीटीवी कैमरे
उन्होंने बताया कि कौशल को देखे हुए कई साल हो गए। वह यहां नहीं आता। गांव से ही जानकारी मिली कि कौशल ने बतौर सुरक्षा के लिए गांव स्थित अपने घर के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं जिसका कंट्रोल रूम घर के अंदर बना रखा है जहां किसी भी बाहरी का प्रवेश नहीं है।
कौशल की पत्नी देखती थी उसका काम
गांव के कई युवा उसकी गैंग में शामिल हैं जो उसे क्षेत्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी अपने मुखिया को देते हैं जिसके माध्यम से बात कौशल तक पहुंच जाती है। दबी जबान में चर्चा है कि दुबई में बैठे कौशल का काम उसकी पत्नी भी देखती थी जो उसके इशारे पर यहां सुनियोजित तरीके से हथियारों की सप्लाई समेत कौशल के दिशानिर्देश पर उसके गुर्गों को देती थी। फिलहाल गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें