फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय मासूम के साथ नाबालिग ने की हैवानियत

Sat, 29 Jun 2019 07:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-9 थाना क्षेत्र स्थित डे केयर सेंटर में तीन वर्षीय मासूम दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात को 14 वर्षीय नाबालिग ने अंजाम दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मासूम ने घर जाकर अपनी मम्मी को बताया कि स्कूल में गंदे भैया ने उसके कपड़े उतारे, वह बहुत गंदे है। जब उसकी मम्मी ने बच्ची की शारीरिक जांच की तो दुष्कर्म का अंदेशा हुआ। इसके बाद उसने पति और पुलिस की सहायता से डे केयर सेंटर में पूछताछ की जिसमें सामने आया कि वह केयर टेकर का बेटा है जो अक्सर यहां आता जाता रहता है।

परिजनों के बयान पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया। सेक्टर-9ए थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को शुक्रवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां से उसे बाल सुधार गृह में भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें