फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विधि ने स्वर्ण, तनुष्का ने रजत और आंचल ने कांस्य जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले ने जीते तीन पदक
विज्ञापन





संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। महेंद्रगढ़ के यदुवंशी शिक्षा निकेतन में 21 से 23 सितंबर तक आयोजित स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के तीन खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्ग में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए।



अंडर-19 के 64 किलोग्राम से कम भार वर्ग में विधि अत्रि ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, अंडर-17 के 68 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में तनुष्का ने रजत पदक जीता। अंडर-17 के 44 किलोग्राम से कम भार वर्ग में आंचल ने कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन (गुरुग्राम) के महासचिव पवन सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ मुकाबले किए। उनकी सफलता का श्रेय अकादमी के हेड कोच गोविंदा, कोच मुस्कान और कोच अदिति के नियमित प्रशिक्षण और मार्गदर्शन को जाता है। स्वर्ण पदक जीतने वाली विधि अत्रि का आगामी एसजीएफआई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विधि राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पदक हासिल करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें