फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से कर रहे हमला, पुलिस को नहीं दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-37 में वोल्वो शोरूम के पास दो पक्षों में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष के युवक एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। सड़क पर काफी देर तक युवकों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा व हंगामा चलता रहा। एक राहगीर ने मोबाइल में मारपीट की घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वीडियो 31 मई का बताया जा रहा है लेकिन अभी तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। वायरल वीडियो के आधार पर फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन की है।
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों पक्षों के युवक बिना किसी कानून के डर के एक-दूसरे पर डंडों से वार कर रहे थे। हालांकि, कुछ लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन युवकों ने किसी की नहीं सुनी। वहीं, डंडों के वार से बचने के लिए कुछ युवक शोरूम व दुकानों में घुसने लगे, लेकिन प्रतिष्ठानों के गार्ड ने उनको अंदर नहीं जाने दिया। इसके बाद युवक इधर-उधर भागकर अपनी जान बचा रहे थे। बताया जा रहा है कि युवकों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तो युवक भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवकों के बीच मारपीट मामले को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है। कोई व्यक्ति मामले में शिकायत करता है तो उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, ताकि मारपीट व झगड़े के कारणों का पता चल सके। - दिलबाग, इंस्पेक्टर व प्रभारी, सेक्टर-10 थाना


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें