फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैडमिंटन में वेदांश और देवांशी ने जीते एकल खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडर-15 और अंडर-17 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी दिखाया दम
विज्ञापन

800 खिलाड़ियों ने लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। भिवानी के बर्डी बैडमिंटन एरिना में आयोजित 59वीं अंडर-15 और अंडर-17 हरियाणा राज्य बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालक वर्ग में वेदांश और बालिका वर्ग में देवांशी ने एकल मुकाबलों में खिताब अपने नाम किए। वहीं, युगल और मिश्रित युगल मुकाबलों में भी जिले के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इसमें प्रदेशभर से करीब 800 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

बैडमिंटन वेलफेयर एसोसिएशन भिवानी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-15 बालक युगल वर्ग में जिले के नक्श और सर्वर की जोड़ी ने पंचकूला के जयेश और कुणाल को 2-1 से हराया। अंडर-15 बालिका एकल वर्ग में जिले की नव्या को फरीदाबाद की ट्विंकल मलिक ने 3-1 से शिकस्त दी। वहीं, बालिका युगल मुकाबले में जिले की नंदिनी और नव्या की जोड़ी को पानीपत की सान्वी और ट्विंकल की जोड़ी ने 1-0 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-15 मिश्रित युगल वर्ग में जिले के नक्श और आहना की जोड़ी ने जिले के ही सर्वर और नव्या की जोड़ी को पराजित किया। अंडर-17 बालक एकल वर्ग में जिले के वेदांश ने सोनीपत के आदित्य को 3-2 से हराकर खिताब जीता। बालिका एकल वर्ग में जिले की देवांशी ने रेवाड़ी की जीविका को 1-0 से पराजित किया। अंडर-17 बालिका युगल वर्ग में हिसार की आराध्या और दिव्यांशी की जोड़ी ने रोहतक की अक्षिता और खुशी को हराया। वहीं, मिश्रित युगल मुकाबले में फरीदाबाद के रौनक गांधी और जायल राणा की जोड़ी ने जिले के आर्यन दांगी और दिव्यांशी को 4-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें