फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: घर के सामने कुत्ते को शौच कराने पर बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान मालिक के मना करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार क्षेत्र में घर के सामने कुत्ते को शौच कराने को लेकर खासा बवाल हो गया। मकान मालिक ने शौच कराने के लिए मना किया तो कुत्ता मालिक ने उसके साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आरडब्ल्यूए द्वारा लगाए गए सुरक्षा गार्ड भी बीच-बचाव में पहुंचे मगर आरोपी पीड़ित को बुरी तरह पीटता रहा। पीड़ित की शिकायत पर पालम विहार पुलिस ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार पालम विहार के एच ब्लॉक में रहने वाले सुमित चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर पर कुत्ता पाला हुआ है। वह रोजाना अपने कुत्ते को शौच कराने के लिए उनके घर के सामने लेकर आता है और वहीं पर ही शौच कराकर ले जाता है। इसको लेकर वह कई बार उस व्यक्ति को मना कर चुके हैं। पहले भी आरोपी कई बार उनसे गाली गलौज कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले वह एचडीएफसी बैंक के पास अपनी स्कूटी से गए थे। इस दौरान सोसाइटी के गेट पर आरोपी आ गया। पहले तो वह उनसे गाली गलौज करने लगा। बाद में गाड़ी से उतरकर आया और उनसे मारपीट शुरू कर दी। पास ही मौजूद सोसाइटी के सुरक्षा गार्ड भी आ गए और बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना और लगातार मारपीट करता रहा। पूरा घटनाक्रम सोसाइटी के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली है। इसके साथ ही चश्मदीदों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें