फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्कूल में फोर बिन-वन हैबिट अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्वच्छता, कचरा अलगाव और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, विद्यार्थियों ने ली स्वच्छता शपथ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। नई सोच नया शहर, स्वच्छ हरियाणा अभियान के अंतर्गत फोर बिन-वन हैबिट कार्यक्रम के तहत सेक्टर-48 स्थित सीडी इंटरनेशनल स्कूल में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को स्वच्छता, कचरा अलगाव, पर्यावरण संरक्षण और सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने घर, स्कूल व आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने फोर बिन-वन हैबिट अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक घर में गीले कचरे, सूखे कचरे, सैनिटरी वेस्ट और घरेलू खतरनाक कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान होना चाहिए। इससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण संभव होता है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलता है। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे छोटी उम्र से ही स्वच्छता की आदत अपनाते हैं तो वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छता अपनाएं और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडी इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ. यशपाल यादव ने विद्यार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने व कपड़े और जूट के बैग अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सी डी इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ स्कूल चेयरपर्सन रेखा यादव और प्रधानाचार्य डॉ. विवेक यादव ने मुख्य अतिथि व सभी विशिष्ट अतिथियों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें