फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ब्लॉक स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया योग कौशल

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) की ओर से जिले में ब्लॉक स्तरीय योगा ओलंपियाड का आयोजन किया गया। यह आयोजन एससीईआरटी गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों के अनुसार राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फर्रुखनगर और राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्जुन नगर में संपन्न हुआ।



इसका आयोजन डाइट प्रधानाचार्य व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी गुरुग्राम सुमिता रांगी के कुशल नेतृत्व और डीआरयू विंग इंचार्ज अरुण कुमार राघव (सीनियर लेक्चरर) की देखरेख में किया गया। योगा ओलंपियाड में दोनों ब्लॉकों से सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए विभिन्न योग आसनों और योग कलाओं का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस दौरान विद्यार्थियों ने योग के माध्यम से शारीरिक संतुलन, मानसिक एकाग्रता और अनुशासन का परिचय दिया। आयोजकों ने कहा कि योग विद्यार्थियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई पर बेहतर तरीके से ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।



इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और आयुष विभाग के योग निरीक्षकों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें