फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बेकाबू ट्रॉला ने बाइक पर सवार मां-बेटे को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका के गुरुग्राम-अलवर हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। गुरुग्राम-अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हादसे हो रह हैं। बुधवार को बाइक सवार मां-बेटे को एक बेकाबू ट्रॉला ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मां-बेटे की मौत हो गई। मृतक नूंह के जयसिंहपुर के रहने वाले थे। वे रिश्तेदारी से होकर अपने घर लौट रहे थे। हादसा फिरोजपुर झिरका के भारत पेट्रोल पंप के सामने हुआ। मृतकों की पहचान नूरजहां पत्नी फकरुद्दीन और जाबिर पुत्र फजरुद्दीन के रूप में हुई।
विज्ञापन


बतादें कि गुरुग्राम-अलवर हाईवे हादसों को लेकर बदनाम हो चुका है। क्षेत्र के लोग उपरोक्त सड़क को फोरलेन करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दुर्घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष है। पुलिस ने ट्रॉला चालक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन


2 दुर्घटना ग्रस्त मोटरसाइकिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें