फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 और सेक्टर-17/18 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों हादसाें में वाहनों की टक्कर से बाइक सवार युवकों को चोटें आई हैं और उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की शिकायत के आधार पर सेक्टर-10 थाने और सेक्टर-17/18 थाने में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पटौदी निवासी शुभम ने सेक्टर-93 चौकी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को उसका साला विशांत बाइक पर सवार होकर सेक्टर-83 की ओर से आ रहा था तो रेड लाइट के पास एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे चोटें आईं। उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल जसवंत ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक की पहचान करके नोटिस भेजा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में सेक्टर-17/18 थाना क्षेत्र में 30 मार्च की रात करीब 10.30 बजे इफको चौक के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को साइड से टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई व उसके घुटने में चोट लगी। मंडी (हिमाचल प्रदेश) के सधवानी निवासी सन्नी चंदेल ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली के द्वारका सेक्टर-23 स्थित महादेव अपार्टमेंट पाकेट-1 में रह रहा है। 30 मार्च की रात करीब 10.30 बजे इफको चौक के पास उक्त वाहन ने बिना इंडिकेटर दिए गाड़ी को मोड़ दिया था, जिससे यह हादसा हुआ। उसे उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद गुरुग्राम से वह अपने गांव चला गया था।
विज्ञापन

वर्जन
पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वाहन नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके कार्रवाई की जाएगी। -विजेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, सेक्टर-17/18 थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें