फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: मौसी के लड़के को सिर में गोली मारकर की थी हत्या, पुलिस ने आरोपी व उसक साथी को किया गिरफ्तार

Tue, 13 Jan 2026 03:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की योजना यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाई गई थी। मुख्य आरोपी गुरुदत्त शर्मा, जो देहरादून में कैफे चलाता है, मृतक संजय शर्मा का मौसी का लड़का था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र में डस्ट सप्लायर संजय शर्मा की सिर में गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक के मौसी के लड़के गुरुदत्त शर्मा और उसके साथी अनिल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

विज्ञापन


हत्या की योजना के लिए ली यूट्यूब की मदद
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि हत्या की योजना यूट्यूब पर वीडियो देखकर बनाई गई थी। मुख्य आरोपी गुरुदत्त शर्मा, जो देहरादून में कैफे चलाता है, मृतक संजय शर्मा का मौसी का लड़का था। दोनों के बीच वर्ष 2011-12 तक क्रेशर बजरी का संयुक्त व्यवसाय था, जो आपसी मनमुटाव के कारण बंद हो गया था। इसी रंजिश के चलते गुरुदत्त ने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

14 साल पुरानी रंजिश और 10 लाख की सुपारी
14 साल पुराने व्यवसायिक विवाद को लेकर गुरुदत्त ने अनिल को रेकी करने और वारदात को अंजाम देने के लिए 10 लाख रुपये दिए थे। अनिल, मुजफ्फरनगर में प्राइवेट बस चालक है और गुरुदत्त उसे करीब 10 साल से जानता था। 6 जनवरी को रामा पार्क, सेक्टर-37डी के पास आरोपियों ने मृतक की गाड़ी को टक्कर मारी और जब संजय शर्मा गाड़ी से बाहर निकले तो गुरुदत्त ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने गुरुदत्त को देहरादून और अनिल को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें