अरावली की वादियों में बने खेल मैदान में बनेगा क्रिकेट मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट और रेस ट्रैक
पुष्पेंद्र शर्मा
फिरोजपुर झिरका। अरावली की वादियों में लगभग 17 एकड़ में बने नवाब शमसुद्दीन मैदान का जीर्णोद्धार किया जाएगा। तत्कालीन जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के प्रयासों से एमडीए के माध्यम से दो मैदान को आधुनिक खेल स्टेडियम बनाए जाने को लेकर डेढ़ करोड़ रुपये का टेंडर छोड़ा गया था। शाहपुर नंगली नूंह के मैदान में लगाए गए टेंडर प्रक्रिया के दौरान यह कार्य शीघ्र ही शुरू होने जा रहे हैं।
खेल प्रेमी मोहन गोयल, एडवोकेट मुमताज एडवोकेट, अशोक सोनी, राकेश जैन, सद्भावना मंच के अध्यक्ष इस्माइल खान, नगर पार्षद गौरव जैन, नगर पार्षद योगेश सैनी समाजसेवी राहुल जैन, पूर्व मार्केट कमेटी अध्यक्ष सुनील जैन, नगर पालिका अध्यक्ष मनीष जैन, शिव मंदिर अध्यक्ष अनिल गोयल, फखरुद्दीन अध्यक्ष अखनाका सहित क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक सरपंचों नए खेल मैदान के बनाए जाने के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा क्षेत्र के लोग काफी खेल प्रेमी है, जो लगातार खेल की प्रतिभाओं में अपना नाम रोशन कर रहे हैं।
प्रदेश सरकार खेलों के मैदान को लेकर गंभीर है, खेल मैदान के जीर्णोद्धार को लेकर लंबे समय से क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों द्वारा आवाज उठाई जा रही थी। जिला उपायुक्त तथा प्रयासों से यह कार्य संभव हो पाया है।
- आजाद मोहम्मद, पूर्व डिप्टी स्पीकर, हरियाणा सरकार
टेंडर लगाया जा चुका है। इसमें क्रिकेट मैदान, वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, के साथ रेस का ट्रैक बनाया जाएगा।
जिला मनोज शर्मा, जिला खेल अधिकारी, नूंह