फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: पचास हज़ार का इनामी पूर्व सरपंच गिरफ़्तार

Wed, 15 Oct 2025 11:04 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम ने बुधवार को भ्रष्टाचार मामले में फरार चल रहे आरोपी हनीफ उर्फ हन्ना को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राम पंचायत बसई मेव, खण्ड फिरोजपुर झिरका में सरपंच रह चुका है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध अभियोग संख्या 18 दिनांक एक जून 2025 थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरुग्राम में दर्ज है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 201, 318(2), 316(2), 61, 270, 329(3), 303 बी.एन.एस., के साथ-साथ अवैध खनन, प्रदूषण इत्यादि के तहत मामला दर्ज है।

ब्यूरो की जांच के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद हनीफ उर्फ हन्ना को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कल माननीय न्यायालय, जिला नूंह में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड के लिए अनुरोध किया जाएगा।
विज्ञापन



अभियोग में आरोप है कि तत्कालीन सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना ने गांव बसई मेव से राजस्थान के गांव नांगल व छपरा (जिला भरतपुर) तक दो अवैध रास्तों का निर्माण करवाने के लिए ई.आर.सी.सी. ठेकेदारों व अन्य खनन/कैशर मालिकों से भारी रकम ली। बताया गया है कि इस धनराशि का उपयोग चकबंदी विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को रिश्वत के रूप में देकर अवैध रास्तों को मंजूरी दिलाने के लिए किया गया, जिससे खनन माफियाओं को अनुचित लाभ मिला।

पहले ही कई अधिकारी व ठेकेदार गिरफ्तार
इस मामले में राज्य सतर्कता ब्यूरो पहले ही बिजेन्द्र राणा, तत्कालीन जिला राजस्व अधिकारी नूंह (अतिरिक्त चार्ज), शेर मोहम्मद पुत्र ईशाक, मोहम्मद लतीफ पुत्र अशरू, और सकुल पुत्र रहीम खान निवासी बसई मेव, सहित चकबंदी विभाग के तीन अन्य अधिकारियों को गिरफ्तार कर चुका है।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त इस मामले में शाबिर पुत्र रहमान और शौकत पुत्र रहमान निवासी बसई मेव अभी फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है।

फोटो। पुलिस की गिरफ्त में पूर्व सरपंच हनीफ उर्फ हन्ना

फोटो। हनीफ उर्फ हन्ना फाइल फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें