फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कंपनी का डाटा चोरी कर बेचने के मामले में मैनेजर समेत दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी गाड़ियां खरीदने और बेचने की सर्विस उपलब्ध कराती है कंपनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। कंपनी का डाटा बेचने के मामले में पुलिस ने मैनेजर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान बलदेव नगर निवासी कपिल राठौर और डीएलएफ फेज-दो निवासी शिवांग सिंह के रूप में हुई है। है। कंपनी की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
सोमवार को एक कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी पुरानी गाड़ियां खरीदने और बेचने की सर्विस उपलब्ध कराती है। उनकी कंपनी का कर्मचारी शिवांग सिंह तीन दिन की छुट्टी लेकर कंपनी का लैपटॉप अपने साथ ले गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि शिवांग सिंह ने अपने अन्य साथी को कंपनी का लैपटॉप देकर कंपनी का डाटा चुरा लिया और उसे अन्य व्यक्ति को बेच दिया। सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवांग और कपिल राठौर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी शिवांग कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात था। उसके पास कंपनी की तरफ से दिए गए लैपटॉप में कंपनी के स्वामित्व और उपभोक्ताओं का डाटा था। आरोपी शिवांग ने अपने साथी आरोपी कपिल को 28 हजार रुपये में डाटा बेचा था। आरोपी कपिल दूसरी कंपनी में काम करता है। उसने वह डाटा दूसरे व्यक्ति को 70 हजार रुपये में बेच दिया। थाना सदर प्रभारी बलराज ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें