संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने बीएससी कोर्स के सभी छात्रों के लिए री-अपीयर परीक्षाओं का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर परिणाम देखा जा सकता है। इसी के साथ ही संबद्ध काॅलेजों के विद्यार्थियों के भी परिणाम जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, तकनीकी जांच और उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के बाद यह संशोधित परिणाम जारी किया गया है ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं हो। कई छात्रों की ओर से प्राप्त आपत्तियों और पुनर्मूल्यांकन अनुरोधों पर विचार करते हुए विश्वविद्यालय ने पारदर्शिता के तहत परिणाम में सुधार किया है। परीक्षा शाखा ने बताया कि संशोधित परिणाम अपलोड होने के बाद छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी मार्कशीट अच्छी तरह जांच लें और किसी भी विसंगति की स्थिति में जल्द से जल्द संबंधित विभाग से संपर्क करें। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिणाम समय पर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।