फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: नेहरू स्टेडियम में दो पुराने हॉस्टल और कार्यालय का ढांचा होगा ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
खाली पड़े भवनों की जगह बनेगा नया हॉस्टल, खिलाड़ियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। नेहरू स्टेडियम में बने खाली पड़े दो हॉस्टल और पुराने कार्यालय धवस्त होंगे। पहले केवल एक हॉस्टल को हटाने की योजना थी, लेकिन अब दूसरे हॉस्टल की इमारत भी ध्वस्त होगी। इनकी जगह पर नए हॉस्टल का निर्माण होगा। इसके बाद खिलाड़ियों के ठहरने के लिए नए हॉस्टल सहित अन्य खेल सुविधाएं विकसित करने की योजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

स्टेडियम परिसर में बने दोनों हॉस्टल लंबे समय से खाली पड़े हैं। पहले इन भवनों में खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था थी। वहीं, एक अन्य हॉस्टल को एक संस्थान को दिया गया था, लेकिन उसका भी लंबे समय से नियमित इस्तेमाल नहीं हो रहा है। उपयोग और देखरेख के अभाव में दोनों भवनों की हालत खराब हो चुकी है। ऐसे में इनकी मरम्मत कराने के बजाय इन्हें हटाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही पुराने कार्यालय के ढांचे को भी ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन


पुराने निर्माण हटने के बाद खाली होने वाली जगह का नए सिरे से इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें खिलाड़ियों के लिए नए हॉस्टल का निर्माण भी प्रस्तावित है। इससे बाहर से प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने आने वाले खिलाड़ियों को ठहरने की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इसके अलावा स्टेडियम में अन्य खेल संसाधन विकसित करने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी आरती कोहली का कहना है कि विभाग की योजना है कि पहले अनुपयोगी भवनों को हटाकर जगह खाली कराई जाए और इसके बाद उपलब्ध स्थान के अनुसार नए निर्माण की योजना तैयार की जाए। इससे नेहरू स्टेडियम में खेल सुविधाओं को बेहतर बनाने और परिसर का अधिक प्रभावी इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें