फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सांस के मरीजों की बढ़ी संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण के कारण सांस संबंधी परेशानियां लेकर अस्पताल पहुंच रहे लोग
विज्ञापन

नंबर गेम - 04 दिन में 203 मरीज पहुंचे नागरिक अस्पताल

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सांस संबंधी परेशानी लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मंगलवार से शुक्रवार तक चार दिन में चेस्ट रेस्पिरेटरी से संबंधित 203 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से 18 मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री में प्रदूषण के कारण परेशानी होने की बात सामने आई है।
अस्पताल में मंगलवार को 54, बुधवार को 34, बृहस्पतिवार को 41 और शुक्रवार को 74 मरीज पहुंचे। ये मरीज जनरल मेडिसिन, फ्लू ओपीडी, बाल रोग ओपीडी समेत अन्य विभागों में इलाज के लिए आए। मरीजों में सांस लेने में परेशानी, अस्थमा, निमोनिया, एलर्जी, सीने में जकड़न और लंबे समय तक खांसी जैसी शिकायतें देखने को मिलीं। डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषण बढ़ने से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को सांस संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले से अस्थमा और सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह रखें अपना ख्याल
नागरिक अस्पताल की डॉ. नवीन ने बताया कि अस्थमा और सांस के मरीज अपनी दवाएं नियमित रूप से लें और डॉक्टर की सलाह के बिना दवाओं में बदलाव न करें। घर से बाहर निकलना जरूरी हो तो अच्छी फिटिंग वाला एन 95 मास्क पहनें। प्रदूषण का स्तर अधिक होने पर सुबह टहलने न निकलें। एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। वहीं, आंखों का भी विशेष ध्यान रखें। आंखों में जलन होने पर उन्हें साफ पानी से धोएं और बार-बार आंखों को हाथ लगाने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें