फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए मरीज मिले, 15 के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। डेंगू के मामले में स्थिति सामान्य नहीं हो रही है और रोजाना ही नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। इसी क्रम में रविवार को भी डेंगू के 2 नए मरीज आए। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 288 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक डेंगू के लक्षणों वाले मरीजों की शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में भी लगातार काउंसलिंग की जा रही है।
विज्ञापन

आवश्यकतानुसार मरीजों से जांच के लिए नमूने भी लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक बुखार के 4989 मरीजों से जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, जिसमें से अब तक 288 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। पिछले एक सप्ताह में डेंगू के 21 नए मरीज आए हैं। हालांकि, डेंगू के मामले में 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक स्थिति ज्यादा ही खराब रही थी और इस बीच करीब 150 मरीज आए। 17 सितंबर तक जिले में डेंगू के 950 नमूनों की जांच की गई थी, जिसमें से सिर्फ 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसी क्रम में रविवार को भी जिले में जांच के लिए 15 नमूने भेजे गए।
जिले में सघन जांच अभियान
डेंगू व मलेरिया के मामले में मच्छरों के लार्वा की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम की टीमें पूरे जिले में सघन जांच अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में अब तक नगर निगम की तरफ से रविवार को 4325 घरों की जांच की गई। इसमें से 37 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। मच्छरों का लार्वा मिलने पर इस वर्ष अब तक नगर निगम की तरफ से कुल 14183 नोटिस दिए गए हैं। हालांकि, रविवार को कोई नोटिस जारी नहीं की गई। इसके अलावा जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक 675480 घरों की जांच कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें