फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिल्ली से चोरी की बोलेरो कार सहित दो बदमाश काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों को अदालत में पेश कर भेजा गया जेल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। सीएस स्टाफ फिरोजपुर झिरका ने दिल्ली से चोरी बोलेरो कार समेत दो बदमाशों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों को स्थानीय अदालत पेश किया गया। यहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस को सूचना मिली कि तिजारा-फिरोजपुर झिरका रोड पर जुबेर पुत्र इस्लाम निवासी उडकी थाना सीकरी, जिला डीग, राजस्थान व रासीद हुसैन पुत्र तैयब निवासी काबान का बास, थाना खौह, जिला डीग, राजस्थान एक चोरी की बोलेरो मैक्स पिकअप को फिरोजपुर झिरका से होते हुए तिजारा राजस्थान के ओर जा रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मौके पर नाकाबंदी कर दी। लगभग 15-20 मिनट बाद एक बोलेरो मैक्स मैक्स फिरोजपुर झिरका की तरफ से आती हुई दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गाड़ी के चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने रोकने के बजाय गाड़ी मोड़ ली और भागने का प्रयास किया। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गाड़ी को रुकवा लिया। इस बीच गाड़ी में सवार दो लोग भागने लगे। उन दोनों को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम जुबेर पुत्र इस्लाम व दूसरे ने अपना नाम रासीद हुसैन पुत्र तैयब बताया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने गाड़ी को थाना राजौरी गार्डन, जिला पश्चिम, नई दिल्ली से चोरी करना स्वीकार किया। दोनों आरोपियों को अदालत द्वारा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें