फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जिला सचिवालय के बाहर और डीएमई पर वाहन खड़े करने वाले 130 लोगों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई, कुछ पर ऑनलाइन तो कुछ से नकद जुर्माना भरवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला सचिवालय के बाहर तथा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अवैध पार्किंग में सड़क पर खड़े किए गए वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को 130 वाहनों के चालान किए। गलत दिशा में पार्किंग करने के अपराध में इन वाहनों से कुछ ऑनलाइन तथा कुछ नकद जुर्माना राशि लगाई गई।
विज्ञापन

बता दें कि जिला सचिवालय में काम के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को सचिवालय के बाहर रोड पर खड़ा कर देते हैं। इसी प्रकार दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भी ट्रक चालक अपने वाहन को रोड साइड खड़ा कर आराम करते है। इसके कारण पिछले दिनों कई दुर्घटनाएं घटित हुईं। ट्रैफिक पुलिस को लगातार इस प्रकार की अवैध पार्किंग की लगातार शिकायतें मिल रही थी। ट्रैफिक थाना प्रभारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी है। यातायात नियमों को लेकर लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वाहन चालक नियमें से वाहन चलाएंगे तो उससे वे खुद भी सुरक्षित रहेंगे तथा रोड पर चलने वाले अन्य वाहन भी सुरक्षित होंगे। जुर्माने का भी डर नहीं होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें