गुरुग्राम। साइबर सिटी में वाहन चोरों के हौसले बुलंद है। सेक्टर-31 में एक ही रात में चोरों ने दो गाड़ियों के शीशे तोड़कर गाड़ियां चोरी कर ली। गाड़ी मालिकों की शिकायत पर सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-31 स्थित मकान नंबर-491 निवासी आफताब अहमद खान ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक सोमवार रात को करीब ढाई बजे घर के सामने गाड़ी खड़ी कर चला गया था। सुबह आठ बजे देखा तो गाड़ी गायब मिली। सीसीटीवी फुटेज में चोर गाड़ी का शीशा तोड़कर वारदात को अंजाम देते हुए कैद हो गए। दूसरा मामला सेक्टर-31 स्थित मकान नंबर-62 के रणधीर सिंह के साथ हुआ। उन्होंने भी रात को गाड़ी खड़ी की जो अगली सुबह गायब मिली। सेक्टर-40 थाना पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।