फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर सड़क धंसने से दाे लेन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर एक लेन चालू होने से पीक ऑवर्स में लग रहा जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शहर के सुभाष चौक के पास गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे पर सड़क धंसने के कारण दाे लेन बंद की गई हैं। हाईवे पर इस जगह पहले भी सड़क धंस चुकी थी, जिसको अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका था। ऐसे में सोमवार को निर्माण सामग्री से भरा ट्रक के सड़क के निर्माणाधीन हिस्से पर गया तो वजन होने के कारण सड़क का उक्त हिस्सा धंस गया था। एनएचएआई ने हाईवे पर धंसी हुई सड़क को कोण लगाकर बंद किया है। ऐसे में हाईवे पर गुरुग्राम से सोहना की ओर एक ही लेन पर वाहन चल रहे हैं।
गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड हाईवे को करीब दो हजार करोड़ रुपये में बनाया गया था। यह हाईवे बनने के बाद गुरुग्राम से सोहना के बीच सफर करने वाले वाहन चालकों को बिना रूकावट आवागमन करने में सुविधा मिल रही है। लेकिन, हाईवे पर बार-बार सड़क धंसने की घटनाएं इसके निर्माण पर सवाल खड़े कर रही हैं। छह मई को सुभाष चौक के पास हाईवे का हिस्सा धंस गया था। उस समय सड़क धंसने का कारण जीएमडीए की मुख्य पाइपलाइन टूटने को बताया गया था।
विज्ञापन

एनएचएआई ने धंसी हुई सड़क पर मिट्टी व रोड़ी डलवाकर भरवाया गया है और कुछ हिस्से पर प्लास्टिक की पॉलीथिन डाली गई है, ताकि बारिश का पानी अंदर न जा सके। हाईवे की एक ही लेन चालू है, ऐसे में सोमवार की शाम और मंगलवार की सुबह व शाम को पीक ऑवर्स के दौरान वाहनों संख्या बढ़ने के बाद जाम लगने जैसी स्थिति बन गई थी।
विज्ञापन


हाईवे की धंसी लेन को ठीक कराया जा रहा है। एहतियात के लिए एक लेन को यातायात के लिए बंद किया गया है। जल्द ही धंसी हुई सड़क को ठीक कराया यातायात के लिए चालू कराया जाएगा। - योगेश तिलक,परियोजना निदेशक, एनएचएआई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें