फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बजघेड़ा थाना और सुशांतलोक थाना में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ितों की शिकायत पर बजघेड़ा थाना और सुशांतलोक थाना में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संबंधित थानों की पुलिस दोनों मामलों में छानबीन कर रही है।
बजघेड़ा थाने में दी शिकायत में न्यू पालम विहार, सेक्टर-109 निवासी वैजंती ने बताया कि 7 मई को उनका पति राजेंद्र बहादुर घर का राशन लेेने के लिए गए थे। जब वह सड़क को पार कर रहा था तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके पति को टक्कर मार दी। हादसे में घायल राजेंद्र को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनको पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल नंदकिशोर ने बताया कि गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक को नोटिस भेजकर चालक को पेश करने के लिए कहा जाएगा। चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में सुशांतलोक थाने में दी शिकायत में प्रमोद साहनी ने बताया कि बेटा गौवर्धन एक कंपनी में डिलिवरी बॉय का काम करता है। वह 8 मई की रात करीब 1 बजे स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 43 से ऑर्डर लेकर बी-ब्लॉक सुशांत लोक जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। घायल को उपचार के लिए पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

स्कूटी को टक्कर मारने वाली गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने में खड़ी की गई है। जल्द ही चालक को जांच में शामिल करके आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामले की छानबीन की जा रही है। -
जरनेल सिंह, हेड कांस्टेबल व जांच अधिकारी, सुशांतलोक थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें