फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखनगर में महिला पर पेट्रोल डाल कर आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में एक युवती पर गांव के ही युवक ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। युवती का दो दिन बाद विवाह तय था। आग लगाने से युवती की हालत गंभीर है। उपचार के लिए उसे दिल्ली के सफदरजंग में दाखिल कराया गया है। पिता के बयान पर फर्रुखनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी फर्रुखनगर के अनुसार शिकायत में अशोक निवासी गांव महचाना ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। इनमें से सबसे बड़ी लड़की सीमा है। जिसकी उम्र 24 साल है। उससे छोटी लड़की काजल व सबसे छोटा लड़का ध्रुव है। पड़ोस में ही रहने वाला जयपाल उर्फ बिल्लू अपनी छत पर खड़ा होकर सीमा से इशाराबाजी करता था। इस बारे में उसकी बेटी ने उसे बताया था। सीमा की शादी 11 मई को होनी निश्चित हुई थी। रीति रिवाज के अनुसार लग्न गांव गढ़ी जिला गुरुग्राम में पुजवाया जाना था। 8 मई की रात्रि को खाना खाने के बाद उसकी लड़की सीमा और वह छत पर बने कमरे में सो रहे थे। सोमवार सुबह समय करीब 5:30 बजे उठकर दूसरे प्लाट में पशुओं को चारा डालने के लिए चला गया था। कुछ समय बाद उसे सूचना मिली कि मेरी लड़की सीमा के ऊपर पेट्रोल डालकर जयपाल उर्फ बिल्लू ने आग लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें