फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चारों जोनों में जनप्रतिनिधियों, वार्ड कमेटी सदस्यों और नागरिकों की सहभागिता से चला सफाई अभियान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम द्वारा शुरू किए गए दो दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को शहर के चारों जोनों में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान निगम पार्षदों, वार्ड कमेटी सदस्यों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

अभियान के अंतर्गत जोन-1 के वार्ड-10, जोन-2 के वार्ड-32, जोन-3 के वार्ड-4 तथा जोन-4 के वार्ड-22 में विशेष सफाई गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान संबंधित निगम पार्षदों एवं संयुक्त आयुक्तों की उपस्थिति में वार्ड कमेटी सदस्यों, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से विभिन्न क्षेत्रों की सफाई सुनिश्चित की गई। सफाई अभियान के दौरान सडक़ों, गलियों, सार्वजनिक स्थलों, खाली प्लॉटों, गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट्स (जीवीपी) व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों से कचरा हटाया गया। साथ ही झाड़ियों की कटाई, मलबे के निस्तारण और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की स्वच्छता बनाए रखने में भी सहयोग करें। लोगों को कूड़ा इधर-उधर न फेंकने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें