फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: डीएलएफ फेज तीन के यू-ब्लाक से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला नगर योजनकार विभाग ने बृहस्पतिवार को डीएलएफ फेज तीन के यू ब्लाक में अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया। दिनभर चले अभियान के दौरान दस्ते ने करीब 20 गलियों में हुए अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया मगर पुलिस बल के कारण उनके विरोध के स्वर धीमे पड़ गए।
विज्ञापन

डीटीपीई अमित माधोलिया के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान घरों के बाहर बनाए गए अवैध रैंप, मोमोज व पान की दुकानें, कियोस्क, ढाबा एवं फूड काउंटर, लोहे के पोल तथा बैठने के प्लेटफॉर्म हटाए गए। इसके अलावा मकानों के बाहर रखी गई पानी की टंकियों को स्वयं हटाने के लिए संपत्ति मालिकों को अंतिम चेतावनी दी गई है। सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें