फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दो भाइयों काे कार ने मारी टक्कर, एक मृत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी के बाद पैदल लौट रहे दो सगे भाइयों को एक कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल एक भाई की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं, दूसरे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के सुंदर नगरी निवासी सोनू गुरुग्राम के बिनौला गांव में किराए के मकान में रहता है। वह यहां लोवल फिल्टर कंपनी में काम करता है। सोनू के साथ उसका भाई प्रवीन भी रहता है। सोनू बीते 12 अक्तूबर को अपने भाई प्रवीन के साथ दोस्त राजू के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में भोड़ाखुर्द गांव में गए थे। जहां से रात को करीब 11 बजे दोनों पैदल लौट रहे थे। जब बिनौला के पास उन्हें कार ने टक्कर मार दी। इसमें प्रवीन को गंभीर चोटें लगीं। उसे नागरिक अस्पताल सेक्टर-10 पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति होने पर डाॅक्टरों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया। जहां चार दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें