फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब सुधरेंगे रील बनाने वाले: गुरुग्राम की सड़क पर बाइक सवारों का स्टंट, वीडियो में पुलिस बैरिकेड खींचते आए नजर

Wed, 13 Dec 2023 12:28 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

गुरुग्राम में दो युवकों ने सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए पुलिस बैरिकेड को खींचते हुए रील बना डाली। दोनों स्टंटबाजों का वीडियो वायरल हो चुका है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बाइक पर स्टंट करते युवा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए रील्स बनाने वाले कानून का लगातार उल्लंघन कर रहे हैं। अब हरियाणा के गुरुग्राम में स्टंटबाजों का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दो बुलेट सवार युवक सड़क पर पुलिस बैरिकेडिंग खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होते ही गुरुग्राम पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है। अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि आखिर ये वीडियो कब का है। दरअसल बता दें कि वीडियो में बुलेट बाइक पर दो युवक गुरुग्राम पुलिस का बैरिकेड खींचते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे बैठा युवक बैरिकेड को खींचता है और कुछ दूरी पर जाकर छोड़ देता है। इसके बाद दोनों कुछ दूरी पर जाकर बाइक को मोड़कर लाते हैं। इस बीच वायरल वीडियो के बाद गुरुग्राम पुलिस हरकत में आई और इसके बाद युवकों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें