फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: साइबर ठगी में शामिल बैंक कर्मी सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजों को मुहैया कराते थे बैंक खाते, अब तक 14 बैंक कर्मी हो चुके हैं गिरफ्तार
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। स्टॉक-मार्केट में निवेश करवाकर ठगी करने के मामले में पुलिस ने बैंक कर्मी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराते थे। अब तक गुरुग्राम पुलिस अलग-अलग साइबर ठगी के मामलों में 14 बैंक कर्मचारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार साइबर क्राइम थाना ईस्ट पुलिस को एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि कुछ व्यक्तियों द्वारा अच्छे रिटर्न का प्रलोभन देकर एक एप के माध्यम से स्टॉक मार्केट में निवेश करवाकर उससे लगभग 1 करोड़ 5 लाख 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


साइबर थाना ईस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर सवित कुमार की टीम ने निजी बैंक के एक कर्मचारी सहित दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान राजस्थान के झुंझनू निवासी प्रीतम व सतीश के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सतीश निजी बैंक, झुंझुनू में नौकरी करता है। वह पैसों के लालच में फर्जी तरीके से बैंक खाता खोलकर साइबर ठगों को उपलब्ध करवाता था। वह एक खाता मुहैया कराने की एवज में 50 हजार रुपये लेता था। आरोपी प्रीतम बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाने के लिए बिचौलिए का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें