फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एटीएम से छेड़छाड़ कर 2.30 लाख रुपये चुराने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। साइबर क्राइम पुलिस भिवानी की टीम ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम से तकनीकी छेड़छाड़ कर 2,30,000 रुपये चुराने के मामले में आरोपी टेकचंद और अमित निवासी चांदनी थाना नूंह, जिला मेवात को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इस बारे में शहर थाना पुलिस को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की घंटाघर शाखा के प्रबंधक ने शिकायत दी थी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 15 और 16 जून 2021 को आरोपियों ने एसबीआई के एटीएम से तकनीकी छेड़छाड़ करके कुल 2,30,000 रुपये धोखाधड़ी करके चुरा लिए। इस संबंध में पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया था। साइबर क्राइम पुलिस थाना भिवानी की महिला मुख्य सिपाही सोनिया ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
इस मामले में पहले गिरफ्तार आरोपी आसिफ ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि जिस डेबिट कार्ड से एटीएम से तकनीकी छेड़छाड़ करके रुपये निकाले गए थे वह डेबिट कार्ड व बैंक खाता टेकचंद का था। आरोपी टेकचंद ने बताया कि धोखाधड़ी के लिए उसने अपना बैंक खाता 5,000 रुपये में आरोपी अमित को बेच दिया था। वहीं, आरोपी अमित ने आगे आरोपियों को यह बैंक खाता 10,000 रुपये में बेच दिया था। पुलिस अब अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें