फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सैन्य अधिकारी बनकर फर्जी आरबीआई संदेशों से ठगी, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी दर्ज हैं कई मामले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिला पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो अलग-अलग तरीकों से लोगों को निशाना बनाकर ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
पहले मामले में पुलिस चौकी जयसिंहपुर की टीम ने साइबर पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर नूंह-होडल रोड स्थित ठेकड़ाका क्षेत्र से कैफ मोहम्मद निवासी जिला डीग राजस्थान को काबू किया। जांच के दौरान उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए गए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी व्हाट्सएप पर इंडियन आर्मी के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर आरबीआई के नाम पर ऑडियो और संदेश भेजकर लोगों को झांसे में लेता था तथा क्यूआर कोड और ऑनलाइन पेमेंट के माध्यम से ठगी करता था। तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि उसके इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से जुड़े महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल में भी साइबर ठगी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी कार्रवाई में तावडू सीआईए की टीम ने हर्बल पार्क, पल्ला पहाड़ क्षेत्र से दिलशाद निवासी तावडू को गिरफ्तार किया। यह आरोपी खुद को आर्मी अधिकारी बताकर ऑनलाइन हरी सब्जियों की खरीद के नाम पर व्यापारियों को झांसा देता था और उनसे पैसे ठगता था। उसके कब्जे से बरामद मोबाइल फोन की जांच में फर्जी आर्मी पहचान पत्र विनय सिंह इंडियन आर्मी नाम से व्हाट्सएप प्रोफाइल, संदिग्ध चैट और कॉल रिकॉर्ड मिले हैं। साथ ही उसके मोबाइल नंबर के खिलाफ पश्चिम बंगाल में कई साइबर ठगी की शिकायतें भी दर्ज पाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें