फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तीन बाइक चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, रोजका मेव क्षेत्र में चेकिंग के दौरान राहुल नामक आरोपी को बिना नंबर प्लेट की बाइक सहित पकड़ा गया। जांच में बाइक का असली नंबर सामने आया, जो साउथ दिल्ली में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ा पाया गया। इसी तरह दूसरी कार्रवाई में हसनपुर निवासी एक अन्य आरोपी को भी चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसका संबंध गुरुग्राम के एक केस से निकला। तीसरी कार्रवाई फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में की गई, जहां पुलिस ने एक युवक को हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक सहित काबू किया। जांच में यह बाइक भी दिल्ली में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित पाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें