अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। अपराध शाखा सेक्टर-43 की पुलिस ने गाड़ी से स्टेपनी का टायर चोरी करने वाले दो आरोपी बीते शुक्रवार को सेक्टर-29 से काबू किए हैं। पुलिस ने आरोपियों से तीन हजार रुपये बरामद किए हैं। आगामी कार्रवाई के लिए आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
आरोपियों की पहचान जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के मोगरा गांव निवासी रवि प्रकाश और जगतसिंहपुर (उड़ीसा) के चंद्रपुर निवासी एस्टोनिश उर्फ लेबलू के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने गाड़ी की स्टेपनी का टायर चोरी करके राह चलते कबाड़ी को आठ हजार रुपये में बेच दिया। इनमें से पांच हजार रुपये आरोपियों ने खर्च कर दिए हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है। 14 जून को एक व्यक्ति ने सदर थाने में सेक्टर-38 से अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी के पीछे की स्टेपनी का टायर चोरी कर ले जाने के संबंध में दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई करते हुए दो आरोपी पकड़े हैं।