फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बैंक के बाहर 50 हजार रुपये छीनने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- अपराध शाखा बिलासपुर ने पकड़ा, 26 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र के बोहड़ा कलां स्थित सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के बाहर व्यक्ति से 50 हजार रुपये छीनने के मामले में अपराध शाखा बिलासपुर की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 26 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार घटना 17 अगस्त को हुई थी। शिकायतकर्ता अपने बेटे अनिल कुमार के साथ बैंक से रुपये निकालने पहुंचे थे। उन्होंने 53,200 रुपये निकाले थे। इसमें से 3,200 रुपये जेब में रखकर 50 हजार रुपये अलग रखे थे। बैंक गेट के पास खड़े होने के दौरान अंदर मौजूद दो युवक उनके पास आए और धक्का देकर 50 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। अपराध शाखा बिलासपुर की टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को बिलासपुर चौक से गिरफ्तार किया। उनकी पहचान राजस्थान के अलवर निवासी 25 वर्षीय अली और 19 वर्षीय जुगनू के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में तावडू में श्मशान घाट के पास रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करने की बात कही है। उन्होंने गुरुग्राम में चोरी की दो अन्य वारदात भी कबूल की हैं। दोनों मामलों की प्राथमिकी पटौदी और बिलासपुर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें