फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बामड़ौली में मारपीट व फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-10 अपराध शाखा पुलिस ने पिछले दिनों गांव बामड़ौली में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में दो अन्य आरोपियों को कादीपुर चौक से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान बामड़ौली निवासी सुमित उर्फ सनी व कैथल के गांव करोड़ा निवासी अभिषेक भनवाला के रूप में हुई है। दोनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों की तलाश में तीन सप्ताह से भी ज्यादा समय से पुलिस दबिश दे रही थी। मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट व फायरिंग की वारदात को कबूल कर लिया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से उनके अन्य साथियों की जानकारी जुटाई जाएगी। 15 नवंबर को रात करीब साढ़े 10:30 बजे पुलिस को गांव बामड़ौली में दो पक्षों में मारपीट की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कुछ लोगों ने गांव के आधा दर्जन लोगों के साथ मारपीट की है। मौके पर मौजूद 37 वर्षीय जोगिंद्र यादव ने बताया कि उसकी गांव के ही आकाश से आपसी रंजिश है। उसका छोटा भाई विजेंद्र और चचेरा भाई सुमित पास की ही एक परचून की दुकान से घर आ रहे थे, तभी आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर विजेंद्र पर हमला कर दिया। जिसमें वह व उसके परिजन घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों सोनू यादव निवासी धारुहेड़ा रेवाड़ी, कमलेश निवासी गांव बमड़ौली व आजाद सिंह निवासी गांव बामड़ौली को गिरफतार कर लिया था। इससे पहले पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से 2 कट्टा, 3 कारतूस व 1 डंडा बरमद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें