फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी ने ट्रक ड्राइवर को कुचला

Fri, 03 Oct 2025 11:05 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
आपस में भीड़ी गाड़ी।
विज्ञापन
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक रोककर सड़क किनारे खड़ा था ड्राइवर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा गांव के समीप एक ट्रक ड्राइवर को तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। इसमें ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सांवरिया खारोल निवासी कुशयता थाना सावड़ जिला अजमेर राजस्थान के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के अनुसार हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक ड्राइवर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गाड़ी को साइड में खड़ा कर पेशाब कर रहा था। इसी दौरान ट्रेलर गाड़ी के ड्राइवर ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रक ड्राइवर टायर के नीचे कुचल गया। पुलिस ने ट्रक के हेल्पर की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रेलर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ट्रक के हेल्पर कालू लाल खारोल निवासी भगवानपुरा थाना शाहपुरा जिला भीलवाड़ा राजस्थान ने बताया कि वह सांवरिया खारोल ट्रक पर पिछले एक महीने से काम कर रहा था। ट्रक में प्रतिदिन चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा, राजस्थान से सीमेंट लेकर वह गुरुग्राम जाते थे। दो अक्तूबर की रात करीब तीन बजे जब वह गुरुग्राम से गाड़ी खाली कर चितोडगढ़ निम्हांडा लौट रहे थे, उसी दौरान गांव मरोड़ा के समीप ड्राइवर सांवरिया खारोल अपनी गाड़ी के सामने खड़ा होकर पेशाब करने लगा, उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर गाड़ी के ड्राइवर ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। शिकायत के आधार अज्ञात ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें